मणिपुर से संबंधित जलवायु कार्यकर्ता के पिता दिल्ली में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 01:09 IST2021-06-01T01:09:29+5:302021-06-01T01:09:29+5:30

Manipur climate activist's father arrested in Delhi | मणिपुर से संबंधित जलवायु कार्यकर्ता के पिता दिल्ली में गिरफ्तार

मणिपुर से संबंधित जलवायु कार्यकर्ता के पिता दिल्ली में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मणिपुर से संबंधित एक जलवायु कार्यकर्ता के पिता को धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनरजीत कांगुजम के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि मणिपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहायता के लिए दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया था।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी धोखाधड़ी एवं जालसााजी के तीन मामलों में वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manipur climate activist's father arrested in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे