लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने गलवान में बहादुरी दिखाने वाले सेना के कैप्टन का किया सम्मान

By भाषा | Updated: February 24, 2021 13:32 IST

Open in App

इंफाल, 24 फरवरी पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले भारतीय सेना के कैप्टन सोइबा मानिंग्बा रंगनामेई को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को, 16 बिहार रेजिमेंट के कैप्टन रंगनामेई को उनके आधिकारिक आवास पर जाकर सम्मानित किया और कहा कि शत्रु के विरुद्ध रंगनामेई ने जो बहादुरी दिखाई उससे राज्य गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “मणिपुर के सेनापति के निवासी कैप्टन सोइबा मानिंग्बा रंगनामेई से मिलना गर्व की बात है। वह 16 बिहार के हैं। उन्होंने चीन की पीएलए के विरुद्ध गलवान में अपने सैनिकों का नेतृत्व किया था। हम उनके जैसे सैनिकों के हमेशा ऋणी हैं जो राष्ट्र की रक्षा कर रहे हैं।”

सिंह ने कहा कि मणिपुर में युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

सेनापति जिले के रहने वाले रंगनामेई 2018 में सेना में शामिल हुए थे।

चीनी मीडिया द्वारा हाल में जारी पिछले साल गलवान घाटी में हुई झड़प के एक वीडियो में कैप्टन रंगनामेई एक चीनी सैनिक पर मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू