लाइव न्यूज़ :

manipur Bye-election results 2020: भाजपा ने मणिपुर में खाता खोला, दो सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 12:52 IST

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सैतू सीट पर भाजपा के नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 1827 वोटों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार उइनाम लूखोइ सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के खूराइजम लोकेन सिंह से 268 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह, भाजपा के उम्मीदवार पाओनम ब्रोजेन सिंह से 675 मतों से आगे चल रहे हैं।

इम्फालः मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा ने खाता खोल लिया है। दो सीट पर आगे है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बांगोइ सीट पर भाजपा उम्मीदवार उइनाम लूखोइ सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के खूराइजम लोकेन सिंह से 268 मतों से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सैतू सीट पर भाजपा के नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 1827 वोटों से आगे हैं।

वांग्जिंगग टेन्था सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह, भाजपा के उम्मीदवार पाओनम ब्रोजेन सिंह से 675 मतों से आगे चल रहे हैं। लिलोंग सीट से निर्दलीय वाई अंतस खान, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर से 1,992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इन चार सीटों से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके बाद सात नवंबर को यहां उपचुनाव कराना पड़ा। सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 

टॅग्स :उपचुनावमणिपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह