manipur Bye-election results 2020: भाजपा ने मणिपुर में खाता खोला, दो सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 12:52 IST2020-11-10T12:51:14+5:302020-11-10T12:52:10+5:30

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सैतू सीट पर भाजपा के नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 1827 वोटों से आगे हैं।

manipur Bye-election results 2020 BJP wins one five seats state congress independent | manipur Bye-election results 2020: भाजपा ने मणिपुर में खाता खोला, दो सीट पर आगे

सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है।

Highlightsभाजपा उम्मीदवार उइनाम लूखोइ सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के खूराइजम लोकेन सिंह से 268 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह, भाजपा के उम्मीदवार पाओनम ब्रोजेन सिंह से 675 मतों से आगे चल रहे हैं।

इम्फालः मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा ने खाता खोल लिया है। दो सीट पर आगे है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बांगोइ सीट पर भाजपा उम्मीदवार उइनाम लूखोइ सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के खूराइजम लोकेन सिंह से 268 मतों से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सैतू सीट पर भाजपा के नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 1827 वोटों से आगे हैं।

वांग्जिंगग टेन्था सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह, भाजपा के उम्मीदवार पाओनम ब्रोजेन सिंह से 675 मतों से आगे चल रहे हैं। लिलोंग सीट से निर्दलीय वाई अंतस खान, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर से 1,992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इन चार सीटों से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके बाद सात नवंबर को यहां उपचुनाव कराना पड़ा। सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 

Web Title: manipur Bye-election results 2020 BJP wins one five seats state congress independent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे