लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हमला: शहीद कर्नल , उनकी पत्नी एवं बेटे के शव अब सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंचाये जायेंगे

By भाषा | Updated: November 15, 2021 00:25 IST

Open in App

रायपुर, 14 नवंबर मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में मारे गये कर्नल विप्लव देव , उनकी पत्नी और बेटे के पार्थिव शरीर को अब सोमवार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया जायेगा । तीनों के शव को लेकर जा रहे सेना के एक विमान को रविवार को तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में जोरहाट विमान तल पर उतरना पड़ा।

शनिवार को मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में असम राईफल्स की खूगा बटालियन के कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा (36) और बेटे अबीर (5) तथा बल के चार अन्य जवानों की मौत हो गयी थी। कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रहने वाले थे।

एक सैन्य प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया था कि इन सभी के शवों को रातभर जोरहाट में रखा गया है और सोमवार सुबह को उन्हें उनके संबंधित गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा।

आज दिन में छत्तीसगढ़ सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नल, उनकी पत्नी एवं बेटे के पार्थिव शरीरों को रविवार देर रात तक इंफाल से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर लाया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि इन शवों को यहां देवेंद्र नगर मुर्दाघर में रखने की योजना है और फिर सोमवार को हेलीकॉप्टर से उन्हें रायगढ़ पहुंचाया जाएगा।

मणिपुर के चूराचंद्रपुर जिले में शनिवार को घात लगाकर किये गये हमले में सात लोग मारे गये थे और उनमें छह शव मणिपुर की राजधानी इंफाल ले जाये गये। वहां से उड़ान से उन्हें गुवाहाटी ले जाया जा रहा था लेकिन उड़ान को रास्ते में जोरहाट में आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए