Manipur Assembly Elections 2022: भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, सीएम बीरेन सिंह Heingang से चुनाव लड़ेंगे, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 30, 2022 13:30 IST2022-01-30T13:25:29+5:302022-01-30T13:30:40+5:30

Manipur Assembly Elections 2022:  आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता बनाये रखने को लेकर विश्वास से भरे मणिपुर के पहले भाजपा मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी अपना संख्या बल दोगुना कर लेगी।

Manipur Assembly Elections 2022 BJP announces candidates all 60 Assembly seats CM N Biren Singh contest Heingang constituency | Manipur Assembly Elections 2022: भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, सीएम बीरेन सिंह Heingang से चुनाव लड़ेंगे, देखें लिस्ट

भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी।

Highlightsभारतीय जनता पार्टी ने एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में, 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होना है।कांग्रेस ने पांच अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है।

Manipur Assembly Elections 2022: भाजपा ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हींगांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीतने के बाद भी दो स्थानीय दलों -- एनपीपी एवं एनपीएफ के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं पत्रकार न बीरेन सिंह (61) ने पहली बार डेमोक्रेटिक रिवोल्युशनरी पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 2002 में विधानसभा चुनाव जीता था तथा 2007 में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये।

वह 2017 में हींगांग विधानसभा सीट से फिर निर्वाचित हुए। उसके बाद वह मणिपुर के 12वें मुख्यमंत्री बने। सिंह उसी सीट से फिर चुनाव लड़ सकते हैं। वह सीटों के आवंटन एवं अन्य चुनाव संबंधी मुद्दों पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए यहां आये हैं।

 

Web Title: Manipur Assembly Elections 2022 BJP announces candidates all 60 Assembly seats CM N Biren Singh contest Heingang constituency

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे