मणिपुर चुनाव: हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, दो घायल, सुरक्षा बलों पर बिना कारण गोली चलाने का आरोप
By विशाल कुमार | Updated: March 5, 2022 14:18 IST2022-03-05T14:13:46+5:302022-03-05T14:18:52+5:30
सूत्रों ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र में दो लोग पोलिंग स्टेशन से दो लोग ईवीएम छिनने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया।

मणिपुर चुनाव: हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, दो घायल, सुरक्षा बलों पर बिना कारण गोली चलाने का आरोप
इम्फाल: मणिपुर में आज दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान मतदान संबंधी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना थौबल जिले में और दूसरी सेनापति जिले में हुई।
समाचार एजेंसी यूएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र में दो लोग पोलिंग स्टेशन से दो लोग ईवीएम छिनने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया।
भाजपा के चुनाव एजेंट जोनाथन ताओ ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें बिना कारण गोली मारी गई और न्याय मिलने तक सुरक्षा बलों को वहां से जाने नहीं दिया जाएगा।
वहीं, मणिपुर में शनिवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हिंसा भड़क उठी, जब एक भाजपा समर्थक की कथित तौर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि भाजपा के एक निष्कासित नेता के आवास के बाहर एक देशी बम विस्फोट हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय एल. अमुबा सिंह ने शनिवार तड़के यहां एक अस्पताल में गोली लगने से दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने बताया कि सिंह, भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तड़के थौबल जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता के आवास पर गए थे और उनसे कहा था कि प्रचार का निर्धारित समय खत्म होने के बाद वह प्रचार करना बंद कर दें।
अधिकारी ने कहा कि इस मुद्दे पर एक विवाद के दौरान, उसने सिंह पर कथित रूप से गोली चलाई, जिन्हें पहले जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में इंफाल में एक अन्य स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता सिंह को गोली लगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर पथराव करने के बाद घायल हो गया। अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बता दें कि, मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह 22 सीटों के लिए सात बजे मतदान शुरू हुआ और यहां 11 बजे तक 28.19 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।