मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या राजश्री त्रिवेदी को महर्षि कर्वे उत्कृष्टता पुरस्कार

By अनुभा जैन | Updated: July 19, 2022 13:30 IST2022-07-19T13:29:47+5:302022-07-19T13:30:30+5:30

एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पुराना महिला महाविद्यालय है, जो महिलाओं की शिक्षा के लिए कृतसंकल्प है।

Maniben Nanavati Mahila Mahavidyalaya Principal Rajshree Trivedi Maharishi Karve Excellence Award mumbai  | मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या राजश्री त्रिवेदी को महर्षि कर्वे उत्कृष्टता पुरस्कार

डॉ. त्रिवेदी भारत में एक जर्मन संगठन, फ्रेडरिक एबर्ट स्टिफ्टंग द्वारा शुरू की गई जेंडरलॉग सीरीज़ के आयोजन से भी जुड़ी हुई हैं।

Highlightsराजश्री त्रिवेदी को अध्यापन और प्रशासन का 30 सालों से अधिक का अनुभव है। 10 से अधिक पुस्तकें लिखी और अनुवादित की हैं।

मुंबईः एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय (श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय) मुंबई के स्थापना के 106 वर्ष पूरे करने के अवसर पर मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय (एसएनडीटी विश्वविद्यालय से संलग्न) की प्राचार्या डॉ. राजश्री त्रिवेदी को विश्व विद्यालय द्वारा महर्षि कर्वे उत्कृष्टता पुरस्कार (श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।

ज्ञातव्य है की एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पुराना महिला महाविद्यालय है, जो महिलाओं की शिक्षा के लिए कृतसंकल्प है। डॉ. राजश्री त्रिवेदी को अध्यापन और प्रशासन का 30 सालों से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने 10 से अधिक पुस्तकें लिखी और अनुवादित की हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में- ’इंटेरोगेटिंग पेट्रियार्कीः एसेज़ ऑन कंटेंपरेरी विमेन पोएट्स आफ इंडिया’ का प्रकाशन सोफिया महाविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा किया गया है।

डॉ. त्रिवेदी की कविताएं व आलेख इंडियन लिटरेचर, म्यूज़ इंडिया, द वर्ड वीवर, स्पीकिंग ट्री और अन्य प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ. त्रिवेदी भारत में एक जर्मन संगठन, फ्रेडरिक एबर्ट स्टिफ्टंग द्वारा शुरू की गई जेंडरलॉग सीरीज़ के आयोजन से भी जुड़ी हुई हैं।

Web Title: Maniben Nanavati Mahila Mahavidyalaya Principal Rajshree Trivedi Maharishi Karve Excellence Award mumbai 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे