लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माण के लिए मणिरत्नम ने किया प्रेरित : ए आर रहमान

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:48 IST

Open in App

मुंबई, तीन अप्रैल संगीतकार ए आर रहमान फिल्म ‘‘99 सॉन्ग्स’’ से निर्माण और सह लेखन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। संगीतकार ने शनिवार को कहा कि फिल्मकार मणिरत्नम ने ही उन्हें पटकथा लेखक के तौर पर अपने कलात्मक पक्ष को उभारने के लिए प्रेरित किया।

ऑस्कर विजेता रहमान ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘ओ कधल कनमनि’, ‘गुरु’ और ‘तिरुदा तिरुदा’ जैसी मणिरत्नम की कई फिल्मों में संगीत दे चुके हैं।

इस संगीतमय फिल्म की कहानी कला और स्वयं की खोज कर रहे एक संघर्षरत गायक पर आधारित है, जो एक सफल संगीतकार बनना चाहता है।

नवोदित निर्देशक विश्वेश कृष्णमूर्ति द्वारा निर्देशित ‘‘99 सॉन्ग्स’’ में नवोदित कलाकार इहान भट, एडिलसी वर्गीज और तिब्बत मूल के भारतीय अभिनेता तेनजिन डाल्हा शामिल हैं।

रहमान ने फिल्म की पटकथा का सह-लेखन किया है। उन्होंने उस वक्त को याद किया जब मणिरत्नम ने उनसे कहा था कि फिल्म में पटकथा लिखना और गीत लिखना लगभग एक ही प्रक्रिया है।

फिल्म में लीजा रे, मनीषा कोइराला, आदित्य सील जैसे कलाकारों के अलावा संगीतकार-ड्रमर रंजीत बरोट और राहुल राम सहायक भूमिकाओं में होंगे।

रहमान ने फिल्म का संगीत भी तैयार किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां