लाइव न्यूज़ :

मंगू भाई पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:29 IST

Open in App

भोपाल, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मंत्री मंगू भाई छगन भाई पटेल ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली।

मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विपक्ष के नेता कमलनाथ भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दक्षिण गुजरात के नवसारी के मूल निवासी और भाजपा के जाने-माने आदिवासी नेता मंगू भाई पटेल (77) को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले साल जून माह से मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

पटेल गुजरात में छह बार विधायक तथा भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पटेल गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वर्ष 1982 में आदिवासी नेता ने नवसारी में नगर पालिका के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पटेल नवसारी से पांच दफा और एक बार गंडेवी विधानसभा सीट से निर्वाचित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू