लाइव न्यूज़ :

मंगोलपुरी हत्याकांड: दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष ने पीड़ित के परिवार को पांच लाख रुपये की मदद दी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके साथ ही भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार से एक करोड़ रुपये की सहायता दिये जाने की मांग की।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक बयान में आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था के हालात बिगड़ चुके हैं और ऐसी कई घटनाएं यह दर्शाती हैं कि गृह मत्रालय दिल्ली में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में नाकाम रही है।

बयान में कहा गया, '' हम निर्मम हत्या की निंदा करते हैं और केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिल्ली के लोगों में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बहाली के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करते हैं।''

मंगोलपुरी में शर्मा के परिजन से मुलाकात के बाद गुप्ता ने कहा, '' रिंकू शर्मा सामाजिक रूप से सक्रिय थे। वह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने में भी शामिल थे। भाजपा उनकी निर्मम हत्या की निंदा करती है।''

भाजपा नेता ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा, '' भाजपा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।''

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मंगोलपुरी में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए झगड़े के बाद रिंकू शर्मा की कथित तौर पर चार लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि सभी चार आरोपियों जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदूवादी संगठनों ने दावा किया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने से जुड़े होने के चलते शर्मा की हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किसी भी सांप्रदायिक कोण से इंकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?