Mandsaur Accident: मारुति वैन कुएं में गिरी, 12 की मौत, माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 27, 2025 22:27 IST2025-04-27T18:34:48+5:302025-04-27T22:27:34+5:30

Mandsaur Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में वैन के कुएं में गिरने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है।

Mandsaur Accident Maruti van fell well 12 dead pilgrims going visit Mata Mandir | Mandsaur Accident: मारुति वैन कुएं में गिरी, 12 की मौत, माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री

file photo

Highlightsघटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया गांव के पास दोपहर लगभग 1:15 बजे हुई।नीमच जिले के आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री शामिल थे।मनोहर सिंह (40) की भी  गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई। 

Mandsaur Accident: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा में 12 लोगों की मौत हो गई। तीर्थयात्रियों से भरी एक मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी।  जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।जिनका इलाज चल रहा है। घटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया गांव के पास दोपहर लगभग 1:15 बजे हुई।

इस दुर्घटना में उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के आतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्री शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन तेज गति में थी और सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।

वैन के कुएं में गिरने के बाद उससे एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे अंदर फंसे लोगों की स्थिति और भी गंभीर हो गई। हादसे में बाइक सवार गोबर सिंह (62) की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे के बाद लोगो को बचाने कुएं में कूदे स्थानीय निवासी मनोहर सिंह (40) की भी  गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत हो गई। 

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद के निर्देशन में बचाव अभियान चलाया गया। क्रेन और जेसीबी की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में जान गवांने वालो की  पहचान गोबर सिंह (बाइक सवार), मनोहर सिंह (बचावकर्मी), कन्हैया लाल कीर, नागू सिंह, पवन कीर, धर्मेंद्र सिंह, आशा बाई, मधु बाई, मांगू बाई और राम कुंवर के रूप में हुई है। इनमें से अधिकांश रतलाम जिले के खोजनखेड़ा और जोगिपिपलिया गांव के निवासी थे।

बचाव दल ने कुएं से चार लोगों को जीवित निकाला, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान माया कीर (26), प्रियांशी (3), देवेंद्र (12) और मुकेश (27) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, "यह अत्यंत दुखद घटना है।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, इस क्षेत्र में खुले कुओं की सुरक्षा बाड़ लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।" पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वैन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और वाहन तेज गति में था।

उन्होंने कहा, "मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Web Title: Mandsaur Accident Maruti van fell well 12 dead pilgrims going visit Mata Mandir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे