लाइव न्यूज़ :

मंदिरा बेदी के पति और फिल्मकार राज कौशल का निधन

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:43 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून अभिनेत्री एवं टीवी प्रस्तोता मंदिरा बेदी के पति और ‘शादी का लड्डू’ एवं ‘प्यार में कभी-कभी’ जैसी फिल्मों के निर्देशक राज कौशल का बुधवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे।

कौशल के पारिवारिक मित्र एवं अभिनेता रोहित रॉय ने यह जानकारी दी। कौशल के परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी के अलावा बेटा वीर और बेटी तारा हैं।

रॉय ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘उनका आज तड़के करीब साढ़े चार बजे अपने घर पर निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।’’

कौशल संजय सूरी और जूही चावला अभिनीत ‘माई ब्रदर ... निखिल’ के निर्माता भी थे। वर्ष 2005 में बनी इस फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया था।

ओनिर ने कौशल को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘तुम बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्मकार एवं निर्माता राज कौशल को आज सुबह खो दिया। बहुत दु:खद। वह मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल’ के निर्माताओं में से एक थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे उन कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने हमारे नजरिए पर भरोसा किया और हमारा साथ दिया। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

कौशल ने आखिरी बार 2006 में आई थ्रिलर ‘एंथनी कौन है?’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अरशद वारसी एवं संजय दत्त ने अभिनय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर