लाइव न्यूज़ :

Mandi Seat LS polls 2024: जमीनी हालत बेहद खराब, मंडी से नहीं जीत सकती!, नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रमुख प्रतिभा सिंह ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2024 16:29 IST

Mandi Seat LS polls 2024: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख एवं मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, क्योंकि जमीनी स्थिति ‘‘ठीक नहीं’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।मैं इसे लड़ने की स्थिति में नहीं हूं।महत्व दिया जाता, तो वे जमीनी स्तर पर सक्रिय होते। 

Mandi Seat LS polls 2024: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में रार जारी है। राज्यसभा चुनाव के बाद से हालत खराब है। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। सिंह ने कहा कि जमीनी हालत बेहद खराब है और जीतने की संभावना कम है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने राज्य के हर क्षेत्र का व्यापक दौरा किया है और पाया है कि कोई भी कार्यकर्ता सक्रिय नहीं है और ऐसी स्थिति में सफलता मिलना मुश्किल है।’’ प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘‘मैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है क्योंकि मैं इसे लड़ने की स्थिति में नहीं हूं।

आप सिर्फ सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) योजना निधि बांटकर चुनाव नहीं जीत सकते।’’ उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां और महत्व दिया जाता, तो वे जमीनी स्तर पर सक्रिय होते। 

कांग्रेस ने हिमाचल की सभी चार लोकसभा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किए

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह बागी कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव एक जून को होंगे।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को प्रचार और प्रकाशन का प्रभारी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रशासन और समन्वय का प्रभारी बनाया है। विधानसभा में कटौती प्रस्ताव और वित्त विधेयक पर मतदान से अनुपस्थित रहने वाले छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विधानसभा की छह सीट खाली हो गई हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगहिमाचल प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया