मंडी उपचुनाव: प्रतिभा सिंह ने दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगे

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:39 IST2021-10-06T21:39:22+5:302021-10-06T21:39:22+5:30

Mandi by-election: Pratibha Singh sought votes in the name of late husband Virbhadra Singh | मंडी उपचुनाव: प्रतिभा सिंह ने दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगे

मंडी उपचुनाव: प्रतिभा सिंह ने दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगे

शिमला, छह अक्टूबर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने बुधवार को अपने दिवंगत पति और छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के नाम पर लोगों से वोट मांगा।

कांग्रेस ने मंगलवार को मंडी सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की। यह सीट मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी।

शिमला में अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके पति ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा, ''अब मेरे पक्ष में अपना वोट देकर मंडी के मतदाताओं के लिए वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने का समय है।''

मंडी ससंदीय सीट के अलावा राज्य विधानसभा की तीनों सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mandi by-election: Pratibha Singh sought votes in the name of late husband Virbhadra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे