लाइव न्यूज़ :

Mander By Election: कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की 10678 वोट से आगे, बीजेपी की गंगोत्री कुजूर पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 14:23 IST

Mander By Election: आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। 23 जून को इस सीट पर हुए मतदान में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण की मतगणना में वह कुजूर से कुछ मतों से पिछड़ गई थीं।मांडर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है।कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा है।

Mander By Election: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा क्षेत्र में 23 जून को हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सातवें चरण में सत्ताधारी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गंगोत्री कुजूर से कड़े मुकाबले में 10678 मतों की बढ़त हासिल हो गई है।

इससे पहले, दूसरे चरण की मतगणना में वह कुजूर से कुछ मतों से पिछड़ गई थीं। मांडर में सातवें चरण की मतगणना संपन्न होने के बाद कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को जहां कुल 49819 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं भाजपा की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को 38574 वोट हासिल हुए हैं।

तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार धान हैं, जिन्हें 10,244 मत मिले हैं। इस त्रिकोणीय मुकाबले में सातवें चरण तक हुई मतगणना में तीनों प्रमुख प्रत्याशियों को मिले मतों से ऐसा प्रतीत होता है कि मांडर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है।

पहले भी अनुमान लगाया गया था कि इस सीट का परिणाम किसके पक्ष में जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यहां एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का जादू कितना चलता है। आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की को तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के चलते 23 जून को मांडर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

मांडर में वैसे तो 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा है। 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से रांची के पंडरा कृषि बाजार मंडी में मांडर उपचुनाव की मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई। पंडरा बाजार में कुल तीन हॉल में सात-सात टेबल लगाई गई हैं। कुल 21 टेबल पर 21 दौर की मतगणना होगी। कुमार के मुताबिक, चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। 23 जून को इस सीट पर हुए मतदान में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

टॅग्स :उपचुनावझारखंडचुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव