लाइव न्यूज़ :

Mander By Election: मांडर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2022 18:16 IST

Mander By Election: कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71545 वोट मिले। 

Open in App
ठळक मुद्दे23 जून को मांडर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा है। 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Mander By Election: जिला निर्वाचन पदाधिकारी छवि रंजन ने कहा कि रांची के मांडर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनावकांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। 

कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71545 वोट मिले। आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु तिर्की को तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के चलते 23 जून को मांडर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

मांडर में वैसे तो 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा है। 23 जून को हुए मतदान में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से रांची के पंडरा कृषि बाजार मंडी में मांडर उपचुनाव की मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। 23 जून को इस सीट पर हुए मतदान में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ था।

टॅग्स :उपचुनावझारखंडचुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह