लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर मंडाविया का भाषण सराहनीय, सबको सुनना चाहिए: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में कोविड-19 मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के भाषण की सराहना की और सभी से इसे सुनने का आग्रह किया।

मंडाविया ने महामारी से निपटने के लिए मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का कड़ा बचाव किया और कहा कि देश में टीकों का उत्पादन बढ़ रहा है और सभी वयस्कों को जल्द से जल्द टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री मनसुख मंडाविया के इस व्यापक भाषण में कोविड-19 से संबंधित कई पहलुओं को व्यावहारिक और संवेदनशील तरीके से शामिल किया गया है। मैं आप सभी से उनकी टिप्पणियों को सुनने का अनुरोध करता हूं।’’

कोविड-19 की महामारी की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए सरकार की पर्याप्त तैयारियां होने का भरोसा दिलाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि कई भारतीय कंपनियां अपने कोविड-19 रोधी टीकों का उत्पादन बढ़ा रही हैं तथा देश की दो कंपनियां बच्चों के वास्ते टीके बनाने के लिए परीक्षण के विभिन्न चरण में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस बात का पूरा प्रयास कर रही है कि देश के सभी व्यस्क लोगों का यथाशीघ्र टीकाकरण पूरा कर लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू