लाइव न्यूज़ :

मांडविया टीकाकरण के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को राज्यों के साथ करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय गृहमंत्री मनसुख मांडविया बृहस्पतिवार को टीकाकरण के मुद्दे पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और पहली खुराक ले चुके सभी वयस्कों के लिए दूसरी खुराक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘हर घर दस्तक’ अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह बैठक सुबह डिजिटल मध्यम से होगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उन 45 जिलों के जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक की ही कड़ी है जहां पर 50 प्रतिशत से कम वयस्कों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक अब तक ली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक भारत में 94 करोड़ वयस्क आबादी में से 79.2 प्रतिशत ने कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है जबकि 37 प्रतिशत ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

सबसे अधिक टीके की खुराक देने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्यप्रदेश का स्थान आता है। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन्हें प्राथमिकता देने को कहा है जिन्होंने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है और दूसरी खुराक के लिए निर्धारित अवधि पूरी होने बाद भी टीकाकरण पूर्ण नहीं कराया है।

सरकार ने हाल में एक महीने का ‘हर घर दस्तक’ अभियान शुरू किया है जिसमें उन लोगों के लिए घर-घर अभियान चलाया जा रहा है जिन्होंने अब तक टीका नहीं लिया है या जिन्हें दूसरी खुराक अभी लेनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल