लाइव न्यूज़ :

मांडविया टीकाकरण, स्वास्थ्य योजना पर चर्चा के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: October 27, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक करेंगे और इसमें कोविड आपातकालीन प्रतिक्रिया पैकेज और टीकाकरण बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बैठक में ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ योजना पर भी चर्चा की जाएगी।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिल रहा हूं। कोविड टीकाकरण, आपातकाल कोविड पैकेज एवं अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। हाल में प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ योजना पर भी बात होगी।’’

केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे उन लाभार्थियों पर ध्यान केंद्रित करें, जिन्हें कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लगनी है। देश में अब तक लोगों को टीके की 103.53 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,451 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,653 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1,62,661 हो गई है, जो कि पिछले 242 दिनों में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,55,653 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल