लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने राज्यों से टीकाकरण की गति बढ़ाने, त्योहारों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो कोविड-19 की रोकथाम के प्रयास पटरी से उतर सकते है। उन्होंने 19 राज्यों को टीकाकरण की गति बढ़ाने का आह्वान किया ताकि भारत अगले कुछ दिनों में टीके की 100 करोड़ खुराकों को लगाने के आंकड़े को हासिल कर सके।

भारत ने अब तक टीके की 94 करोड़ से अधिक खुराक लगाई है।

सभी प्रमुख राज्यों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख सचिवों और मिशन निदेशकों के साथ कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए, मांडविया ने कहा कि कोविड टीके की 100 करोड़ खुराक देना भारत की टीकाकरण यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, मांडविया ने कहा कि अगर त्योहारों, जश्न और बड़ी सभाओं के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जाता है, तो कोविड-19 की रोकथाम पटरी से उतर सकती है। मंत्री ने कहा, ‘‘दोतरफा समाधान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना और टीकाकरण में तेजी लाना है।’’

उन्होंने उन प्रयोगों के परिणामों का हवाला दिया, जिनमें पहली खुराक प्राप्त करने वालों की संख्या, जिनमें गंभीर कोविड ​​-19 विकसित नहीं हुआ, 96 प्रतिशत थी और यह संख्या उन लोगों के लिए लगभग 98 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ली है।

बैठक में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया है कि यह देखते हुए कि आठ करोड़ से अधिक टीके की खुराक राज्यों के पास भौतिक रूप से उपलब्ध है, मंडाविया ने लक्षित आबादी के बीच टीकाकरण और टीका कवरेज की गति बढ़ाने में उनके सामने आने वाली विशिष्ट बाधाओं के बारे में पूछताछ की।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों के परामर्श से, मंत्री ने प्रत्येक राज्य को अपना लक्ष्य बढ़ाने का आह्वान किया ताकि अगले कुछ दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अंतिम छह करोड़ खुराकें लगाई जा सके।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्य के स्वास्थ्य प्रशासकों से त्योहारों के दौरान कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन के साथ सख्त होने का आग्रह किया। उन्होंने 21 सितंबर को एक मंत्रालय के पत्र के माध्यम से जारी विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन