लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में एम्स के निर्माण की गति से मांडविया नाखुश, छह महीने में काम पूरा करने को कहा

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:29 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी का निर्माण पूरा होने में देरी पर नाखुशी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को अगले छह महीने के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने को कहा।

मांडविया ने असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गुवाहाटी के पास चांगसारी में निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की समीक्षा की।

असम के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने एम्स के निर्माण कार्य को पूरा करने में देरी पर नाखुश जतायी और उन्होंने निर्माण कार्य में लगी कंपनी को लेकर असंतोष व्यक्त किया।

वहीं, मांडविया ने दो निर्माण कंपनियों को अगले छह महीनों के भीतर बचे हुए काम को पूरा करने का आदेश दिया ताकि संस्थान को जनता के लिए खोला जा सके। उन्होंने आईआईटी-गुवाहाटी की एक टीम द्वारा पहले से पूरे किए गए निर्माण कार्यों की जांच का भी समर्थन किया।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 28 जून 2016 को कामरूप जिले के चांगसारी में 750 बिस्तरों वाले सुपर-स्पेशिएलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए करीब 571 एकड़ भूमि केंद्र को सौंपी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2017 को एम्स, गुवाहाटी की आधारशिला रखी थी। निर्माण का पहला चरण जून 2021 तक पूरा किया जाना था जबकि दूसरा चरण जून 2022 तक पूरा किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता