लाइव न्यूज़ :

मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी में कोविड रोधी टीकाकरण की सोमवार को समीक्षा करेंगे मांडविया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की योजना और प्रगति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक बैठक करेंगे। इन स्थानों पर 70 प्रतिशत से कम लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मेघालय में 56.7 प्रतिशत, मणिपुर में 54.2 प्रतिशत, नगालैंड में 49 प्रतिशत और पुडुचेरी में 65.7 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है।

सरकार ने महीने भर चलने वाली ‘हर घर दस्तक’ मुहिम शुरू की है, जिसके तहत लोगों को घर-घर जाकर टीका लगाया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘मांडविया मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी में कोविड-19 टीकाकरण की योजना और प्रगति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को बैठक करेंगे। इन स्थानों पर 70 प्रतिशत से कम लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिली है।’’

अधिकारियों ने बताया कि भारत में टीकाकरण के लिए पात्र लोगों में से 82 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और करीब 43 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

देश में 1,20,41,157 सत्रों में अब तक कोविड रोधी टीके की 116.50 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू