लाइव न्यूज़ :

भारती पवार के बोलने के लिए दौरान नारेबाजी को लेकर मांडविया ने विपक्ष पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उनके मंत्रालय की राज्य मंत्री भारती पवार के बोलने के दौरान नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष एक आदिवासी महिला का अपमान कर रहा है।

मंत्री बनने के बाद भारती पवार पहली बार सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न का उत्तर दे रही थीं। उसी दौरान विपक्षी सदस्य पेगासस मामले को लेकर जोरदार नारेबाजी करने लगे।

इस पर भारती पवार ने कहा कि विपक्ष के पास हिम्मत नहीं है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं और बच्चों के संरक्षण के लिए किये जा रहे काम को सुन सकें।

मांडविया ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारती पवार के पास एमबीबीएस की डिग्री है, लेकिन विपक्ष उनको नहीं सुनना चाह रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारती पवार आदिवासी महिला हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की। संविधान ने महिला को संसद तक पहुंचाया। मोदी जी ने मंत्री बनाया। लेकिन विपक्ष एक आदिवासी महिला को सुनना नहीं चाहता है। एक आदिवासी महिला का अपमान हो रहा है। ये एक पढ़ी लिखी-लिखी महिला को सुनना नहीं चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो