लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की तथा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को उन राज्यों की पहचान करने और वहां विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्देश दिया जहां इस बीमारी के अधिक मामले आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली को केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मांडविया ने डेंगू को नियंत्रित करने और इसके प्रबंधन के लिए उठाए गए जन स्वास्थ्य कदमों की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की और केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बीमारी पर काबू पाने के लिए डेंगू के अधिक मामलों वाले स्थान यानी हॉटस्पॉट की पहचान करने, फॉगिंग और समय पर इलाज जैसे कदम उठाए जाएंगे। केंद्र उन राज्यों में विशेषज्ञों का दल भी भेज रहा है जहां डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।’’

सोमवार को जारी नगर निकाय की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अभी तक मच्छिर जनित बीमारी के कारण छह लोगों की मौत हुई जबकि डेंगू के मामले बढ़कर 1,530 हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हस्तक्षेप करने की तात्कालिकता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि कई गरीब लोग डेंगू से पीड़ित हैं और प्लेटेलेट्स का कम होना मरीजों को कमजोर कर देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह