लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक दिए जाने पर मांडविया ने जारी किया गीत और फिल्म

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर देश में कोविड-19 टीके की अब तक दी गई खुराकों की संख्या के 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को एक गीत और एक फिल्म जारी की, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के पीछे के प्रयासों को दर्शाया गया है।

मांडविया ने लाल किले पर गीत और फिल्म जारी की। लाल किले पर देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा प्रदर्शित किया गया है, जिसका वजन करीब 1,400 किलोग्राम है। इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है। यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।

मांडविया ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘भारत ने आज इतिहास रच दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की कहानी है। टीकों की 100 करोड़ खुराक लगाया जाना आत्मनिर्भर भारत की कहानी है।’’

तीन मिनट लंबी अवधि के इस गीत को कैलाश खेर ने गाया है।

इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने भारत के टीकाकरण गीत 'शत कोटि गर्व अहसास है, ये एक नया इतिहास है' गाया।

दृश्य-श्रव्य फिल्म में दिखाया गया है कि टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया कैसे शुरू हुई और कितनी मेहनत एवं प्रयासों के कारण दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस फिल्म के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सों और अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया गया है।

राष्ट्रीय ध्वज को लाल किले की प्राचीर के ठीक सामने लॉन में एक मंच पर प्रदर्शित किया गया था।

इस दौरान लोगों को विशाल तिरंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टरों के साथ सेल्फी लेते देखा गया।

तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे चांदनी चौक निवासी निमिष जैन ने कहा, '' मैंने इतना विशाल तिरंगा पहले कभी नहीं देखा। जब इसे लेह में फहराया गया था तब मैंने इसे टीवी पर देखा था। केवल नौ महीने में टीके की 100 करोड़ खुराक देना प्रशंसनीय है।''

नए गीत को जारी करने और दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को दर्शाने वाली फिल्म के लिए एक बड़ा मंच, एक बड़ी स्क्रीन और कई लाउडस्पीकर लगाए गए थे।

विशाल स्क्रीन पर 16 जनवरी, 2021 से लेकर 21 अक्टूबर तक का आंकड़ा प्रदर्शित किया गया।

प्रतापगढ़ के निवासी नीरज कुमार साहू ने कहा, '' यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि हमारे देश ने टीके की 100 करोड़ से अधिक खुराक देने का लक्ष्य प्राप्त किया है। अब दुनिया, चिकित्सा और शोध क्षेत्र में हमारी क्षमताओं पर संदेह नहीं करेगी।''

बागपत से आए विनोद कुमार ने कहा कि ये सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो