लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात कर जनवरी 2022 में होने वाले 'वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन' पर विस्तृत चर्चा की।

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना है।

मांडविया ने ट्वीट किया, ''आज नयी दिल्ली में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात कर जनवरी 2022 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के बारे में विस्तृत चर्चा की।''

पटेल 10 से 12 जनवरी, 2022 के बीच गांधीनगर में होने वाले सम्मेलन के 10वें संस्करण की तैयारियों से संबंधित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो