लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने कोविड-19 से उबरने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 से उबरने के बाद होनी वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के उपचार के लिए बृहस्पतिवार को दिशानिर्देश जारी किए, जो कोरोना वायरस संक्रमण के दीर्घकालिक प्रभावों से निपटने के लिए देश के चिकित्सकों, नर्सों, पैराचिकित्सकों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता के निर्माण में मददगार होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के दीर्घकालीन प्रभावों की समस्या से निपटने के उद्देश्य से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यसेवा कर्मियों का मार्गदर्शन करने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए अग्रसक्रिय एवं समग्र उपचार की आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं हो।

बयान में मांडविया के हवाले से कहा गया, ‘‘हमने स्टेरॉयड की अधिक खुराक के कारण रोगियों में कोविड-19 से उबरने के बाद म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) जैसे दुष्प्रभाव के मामले देखे हैं। ऐसी दवाइयां लेना महत्वपूर्ण है, जिनके कम या बहुत कम दुष्प्रभाव हों। यदि हम पहले से सतर्क हों, तो कोविड के भावी परिणामों से निपटने में मदद मिलेगी।’’

मांडविया ने कहा, ‘‘हमारे समाज में कोविड-19 से उबरने के बाद होने वाली समस्याओं जैसे भय उत्पन्न होना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से निपटना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि संक्रमण के बाद की जटिलताओं से निपटने के मकसद से मॉड्यूल तैयार करने के लिए देश भर के योग्य व्यक्तियों द्वारा प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही विशिष्ट मॉड्यूल हैं जो स्वास्थ्य पेशेवरों के विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।

बयान में कहा गया कि इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से निपटने और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बयान में पवार के हवाले से कहा गया, ‘‘इस महामारी ने हमारे स्वास्थ्य और स्वास्थ्य प्रणाली के लिए अप्रत्याशित चुनौती पेश की है। इतनी बड़ी आबादी वाले देश के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल एक बड़ी चुनौती है। हमें मानसिक स्वास्थ्य की इस चुनौती से निपटने के लिए अपनी क्षमता का निर्माण करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि यदि अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं के पास उचित ज्ञान और प्रशिक्षण हो, तो वे कोविड-19 से उबरने के बाद सामने आने वाली इन चुनौतियों के खिलाफ लड़ाई में एक मूल्यवान संसाधन बन सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह