लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने टीकों की उपलब्धता पर सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी पर पलटवार किया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सरकार के टीका मुहैया कराने के कार्यक्रम पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि देश की टीकाकरण मुहिम में इस महीने और तेजी आने वाली है।

मंत्री ने गांधी से कहा कि वह देश के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को लेकर हर देशवासी की तरह गौरवान्वित महसूस करें। टीकों की पिछले महीने उपलब्धता पर सवाल करने संबंधी गांधी के ट्वीट के जवाब में मांडविया ने कहा कि जुलाई में 13 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं तथा इस महीने इस मुहिम को और गति मिलने वाली है।

मांडविया ने गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं, लेकिन आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला। जनता से टीके लगाने की अपील नहीं की। मतलब, आप टीकाकरण के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल टीके की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है।’’

मांडविया ने कहा, ‘‘भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको (गांधी को) भी गर्व होना चाहिए।’’

इससे पहले, गांधी ने ‘व्हेयर आर वैक्सीन्स’ (टीके कहां है) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जुलाई चला गया है, टीकों की कमी नहीं गयी।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देशभर में लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 47 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 60,15,842 खुराक दी गईं। राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड रोधी टीके की तीन करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos