लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने कश्मीर में व्यसन उपचार केंद्रों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कश्मीर में पांच व्यसन उपचार सुविधा (एटीएफ) केंद्रों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया, जिससे घाटी में मौजूदा नशामुक्ति तंत्र को मजबूती मिलेगी। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने कहा कि ये एटीएफ बडगाम, बांदीपोरा, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में स्थित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इससे घाटी में मौजूदा नशामुक्ति तंत्र को मजबूती मिलेगी क्योंकि ये नशा करने वालों को समग्र और एकीकृत उपचार प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर में एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन को बढ़ावा देते हुए मंत्री ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान बारामूला से पांच एटीएफ केंद्रों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।

मांडविया केंद्र सरकार के जनता तक पहुंच बनाने के कार्यक्रम के तहत उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दो दिवसीय दौरे पर थे। इसका उद्देश्य नयी विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला द्वारा बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के अलावा जमीनी स्तर पर जनता की प्रतिक्रिया प्राप्त करना था।

प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने एक समारोह की भी अध्यक्षता की, जहां उन्होंने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित किया।

मांडविया ने स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए की गई विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को सस्ती और समावेशी स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है