लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने लोगों से कोविड-19 को लेकर कोताही नहीं बरतने की अपील की

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:36 IST

Open in App

बेंगलुरू, दस अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को लोगों से अपील की कि कोविड-19 के प्रति लापरवाही नहीं बरतें क्योंकि बीमारी नियंत्रण में भले ही है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

मांडविया ने यहां एक कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करने के अवसर पर कहा, ‘‘कोरोना वायरस से लड़ाई आगे भी जारी रहेगी क्योंकि यह अब भी हमारे बीच में है। कोरोना वायरस निश्चित रूप से नियंत्रण में है लेकिन यह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कोविड-19 के कारण भविष्य में होने वाले किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने में कर्नाटक सरकार की तैयारियों की सराहना की।

मांडविया ने कहा, ‘‘किसी भी बीमारी को फैलने से रोकना सरकार की सोच पर निर्भर करता है। कर्नाटक सरकार ने दूरवर्ती इलाकों में अस्पताल बनाने का निर्णय किया है जो दिखाता है कि भविष्य में महामारी को लेकर वह कितनी तैयार है।’’

उन्होंने घर- घर टीका पहुंचाने और उल्लेखनीय तरीके से टीका लक्ष्य हासिल करने के लिए भी राज्य सरकार की प्रशंसा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने राज्य में पात्र आबादी के 83 फीसदी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई।’’

मांडविया ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की समिति ने कहा है कि जिन लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवा ली है वे 97 फीसदी तक सुरक्षित हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अधिक संख्या में कोविड-19 टीकाकरण के लिए भी कर्नाटक की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए