लाइव न्यूज़ :

मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी मेडिकल कॉलेजों में जाकर बैठक करें : योगी का निर्देश

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:06 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कोविड—19 महामारी के उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिये मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को सम्बन्धित मेडिकल कॉलेजों में जाकर बैठक करने के निर्देश दिये हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोविड-19 से बचाव तथा उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सभी मेडिकल कॉलेजों में सम्बन्धित मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी जाकर बैठक करें। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि विशेषज्ञ चिकित्सक कोविड वार्ड में नियमित रू से ‘राउण्ड’ लें ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुलभ हो सके।

मुख्यमंत्री ने कोविड—19 के ज्यादा संक्रमण वाले जिलों लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, आगरा तथा वाराणसी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री लखनऊ के एसजीपीजीआई, केजीएमयू तथा आरएमएलआईएमएस जैसे चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक कर इन चिकित्सा संस्थानों की उपचार व्यवस्था की समीक्षा करें।

योगी ने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में बेड की आवश्यकता का आकलन करते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास किये जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया