लाइव न्यूज़ :

सबरीमला में मंडला पूजा का आयोजन, तीर्थ यात्रा का पहला चरण समाप्त

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:57 IST

Open in App

सबरीमाला (केरल), 26 दिसंबर सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में रविवार को मंडला पूजा का आयोजन किया गया। इस तरह तीर्थ यात्रा के 41 दिवसीय पहले चरण का समापन हो गया।

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीमित संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही जिन्होंने ‘स्वामी शरणं अयप्पा’ का जाप किया और ‘कलाभा अभिषेकम’ और ‘कलसा अभिषेकम’ सहित विशेष पूजा और अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार किया।

भगवान अयप्पा एक पवित्र स्वर्ण पोशाक ‘थंका अंकी’ से सुशोभित किए गए। अर्नामुला में श्री पार्थसारथी मंदिर से पारंपरिक यात्रा में शनिवार को भगवान का यह परिधान यहां लाया गया।

दो महीने की वार्षिक तीर्थयात्रा के शुरुआती चरण का समापन करते हुए मंदिर को रात नौ बजे बंद कर दिया जाएगा। मंदिर को 16 नवंबर को खोला गया था। अब मंदिर 30 दिसंबर को 14 जनवरी के ‘मकरविलकु’ उत्सव के लिए फिर से खुलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे