आंध्र प्रदेश में मंडल, जिला परिषद चुनाव आठ अप्रैल को होंगे

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:36 IST2021-04-01T22:36:44+5:302021-04-01T22:36:44+5:30

Mandal, Zilla Parishad elections will be held on April 8 in Andhra Pradesh | आंध्र प्रदेश में मंडल, जिला परिषद चुनाव आठ अप्रैल को होंगे

आंध्र प्रदेश में मंडल, जिला परिषद चुनाव आठ अप्रैल को होंगे

अमरावती, एक अप्रैल आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को मंडल और जिला परिषद क्षेत्रों के लिए रुकी हुई चुनावी प्रक्रिया को बहाल करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

अधिसूचना के अनुसार, चुनाव आठ अप्रैल को होंगे और मतगणना 10 अप्रैल को होगी।

नीलम साहनी ने बृहस्पतिवार को नये राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कामकाज संभाला।

इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास के साथ बैठक की और इसके बाद सभी जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ भी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mandal, Zilla Parishad elections will be held on April 8 in Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे