लाइव न्यूज़ :

सबरीमला मंदिर में मंडल पूजा संपन्न, 62 दिनों की वार्षिक तीर्थ यात्रा का पहला चरण संपन्न

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:11 IST

Open in App

सबरीमला (केरल),26 दिसंबर कोरोना वायरस की महामारी के चलते जारी सख्त दिशानिर्देशों के बीच शनिवार को केरल के सबरीमला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में पवित्र मंडल पूजा संपन्न हुआ। इसके साथ ही 62 दिनों की वार्षिक तीर्थ यात्रा के पहले चरण का समापन हो गया है।

हर साल इस पूजा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु घंटों पहले से कतार बनाकर खड़े होते थे लेकिन कोविड-19 के चलते लागू पाबंदियों की वजह से इस साल मामूली भीड़ ही पूजा के समय मौजूद थी।

पहाड़ी के शिखर पर स्थित मंदिर में मौजूद भक्त विशेष पूजा और ‘कलभ अभिषेकम’ और ‘कलश अभिषेकम’ सहित धार्मिक अनुष्ठानों का दर्शन करने के लिए संयम से इंतजार कर रहे थे और इस दौरान ‘ स्वामी ए शरणम अय्यप्पा’ का मंत्र जाप कर रहे थे।

मंडल पूजा प्रमुख पुजारियों के संरक्षक कंडारु राजीवरु और मेलशांति (सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी) वीके जयराज पोट्टी के नेतृत्व में हुई और इस दौरान श्रद्धालु भगवान अय्यप्पा के भक्ति गीत गा रहे थे।

इस पूजा के लिए भगवान अय्यप्पा विशेष स्वर्ण पोशाक ‘तंका अंगी’ धारण किए हुए थे जिसे शुक्रवार शाम को आनुष्ठानिक शोभायात्रा के जरिये अर्णमुला स्थित श्री पार्थसार्थी मंदिर से लाया गया था।

इस पूजा के बाद शनिवार रात नौ बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गए। इसके साथ ही 16 नवंबर को शुरू हुई दो महीने की वार्षिक तीर्थ यात्रा का पहला चरण संपन्न हो गया। अब मंदिर के कपाट 30 दिसंबर को ‘मकरविल्लकु’ के लिए खुलेंगे जो 14 जनवरी को पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?