लाइव न्यूज़ :

20 करोड़ रूपये की डकैती के सिलसिले में मणप्पुरम फाईनेंस लिमिटेड का प्रबंधक हिरासत में

By भाषा | Updated: November 27, 2020 14:11 IST

Open in App

कटक (ओड़िशा) , 27 नवंबर मणप्पुरम फाईनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक को कटक में आईआईएफएल की शाखा से करीब 20 करोड़ रूपये के सोने और अन्य बेशकीमती चीजों की डकैती के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक से इस डकैती के सिलसिले में जांचकर्ता पूछताछ कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इस डकैती के मामले में गिरफ्तार किये गये सात लोगों में से पांच को तीन दिन के लिए हिरासत में लेने के लिए अदालत से अनुमति भी मिल गयी है।

सिंह ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किये गये आईआईएफएल के स्वर्ण मूल्यांकन अधिकारी लाला अमृत राय उन पांच लोगों में शामिल है जिनसे हिरासत में पूछताछ की जानी है। उनके अनुसार जांच दल को यह पक्का हो गया है कि वह मणप्पुरम फाईनेंस से ऋण लेने के लिए आईआईएफएल के गिरवी वाले सोने का नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ चूंकि मणप्पुरम फाइनेंस प्रबंधक अमृत के ऋण संबंधी विषयों को देख रहा था, इसलिए अब उससे इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। ’’ वैसे उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया।

सिंह का कहना था कि यदि इस घटना में मणप्पुरम प्रबंधक की भूमिका स्थापित हो जाती है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

पिछले सप्ताह कटक में आईआईएफएल की नया सड़क शाखा से 20 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की नकदी और सोने की डकैती हुई थी।

इस मामले में कंपनी के दो कर्मियों समेत कम से कम सात लोग अब तक गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस ने उनसे एक किलोग्राम सोना और पांच लाख नकद बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग