लाइव न्यूज़ :

नशामुक्ति केंद्र में यौन उत्पीडन का आरोपी प्रबंधक गिरफतार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:11 IST

Open in App

देहरादून, नौ अगस्त देहरादून के एक एक निजी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न करने तथा विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है और इस सिलसिले में अबतक केंद्र के दो पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है ।

क्लेमेंटाउन थाने के प्रभारी डीएस रौतेला ने यहां बताया कि इस मामले में 'वॉक एंड विन' नशा मुक्ति केंद्र के आरोपी प्रबंधक विद्यादत्त रतूडी को मुखबिर की सूचना के आधार पर सुबह ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र से गिरफतार किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार उससे पहले, एक अन्य आरोपी और केंद्र की निदेशक विभा सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। हांलांकि, गिरफ्तारी की भनक लगते ही रतूडी मौके से फरार हो गया था ।

पुलिस के अनुसार मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को चार महिलाएं निदेशक को कमरे में बंद करके केंद्र से भाग निकलीं और पुलिस को उन्होंने आपबीती सुनाई।

महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की कि नशा मुक्ति केंद्र का प्रबंधक महिलाओं को नशीला पदार्थ देने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था और निदेशक उसके साथ मिली हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध करने पर सजा के तौर पर महिलाओं को छड़ी से पीटा जाता था या घंटों टूटी ईंटों या नुकीले स्टूलों पर बैठने को मजबूर किया जाता था ।

उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न और एक ने दुष्कर्म की शिकायत की है । उन्होंने बताया कि उसकी चिकित्सकीय रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो