लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के प्रबंधन, श्रमिकों के बीच हुआ नया वेतन समझौता, जानें क्या हुआ फैसला

By भाषा | Updated: December 11, 2019 16:35 IST

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रबंधन और कर्मचारियों ने बेंगलुरू स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में समझौते पर 10 दिसंबर 2019 को हस्ताक्षर किये। कंपनी के श्रमिकों ने वेतन संरचना में सुधार की मांग को लेकर 14 से 22 अक्टूबर तक हड़ताल किया था।

Open in App

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वेतन संरचना में सुधार के लिये कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच एक नया करार किया गया है। समझौता एक जनवरी 2017 से प्रभावी माना जाएगा। कंपनी के प्रबंधन ने फिटमेंट लाभ के तहत संशोधित वेतन का 12 प्रतिशत देने की पेशकश की है।

इसके अलावा प्रबंधन ने कैफेटेरिया प्रणाली के तहत अनुलाभ एवं भत्ते देने की पेशकश की है जो एक से 10 तक के वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिये संशोधित वेतन के 25 प्रतिशत तथा विशेष वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिये 22 प्रतिशत के बराबर होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रबंधन और कर्मचारियों ने बेंगलुरू स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में समझौते पर 10 दिसंबर 2019 को हस्ताक्षर किये। कंपनी के श्रमिकों ने वेतन संरचना में सुधार की मांग को लेकर 14 से 22 अक्टूबर तक हड़ताल किया था। वे अधिकारियों की ही तरह अपने लिए भी 15 प्रतिशत फिटमेंट लाभ तथा 35 प्रतिशत अनुलाभ की मांग कर रहे थे।

कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने के बाद संशोधित वेतन संरचना अधिसूचित करने से पहले विभिन्न संबंधित श्रम प्राधिकरणों के समक्ष त्रिपक्षीय समझौता रखेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो दिसंबर को राज्यसभा में कहा था कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद श्रमिक काम पर लौट आए हैं लेकिन प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच बातचीत जारी है। 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया