लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में फ्लाईओवर से मोटरसाइकिल सहित नीचे गिरा व्यक्ति, मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:54 IST

Open in App

कोलकाता, 11 सितंबर दक्षिण कोलकाता में फ्लाई ओवर की दीवार से बाइक के टकराने के बाद उस पर सवार 23 वर्षीय व्यक्ति की नीचे सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 7.5 किलोमीटर लंबे संप्रीति फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। यह फ्लाईओवर आए दिन भीषण दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। पुलिस ने बताया कि सुदीप मंडल तेज गति से बेहाला पर्णाश्री से बटानगर की ओर जा रहा था, तभी उसने अपनी मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया और फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार से टकरा गया और डाकघर इलाके में नीचे सड़क पर गिर गया। उन्होंने बताया कि उसे बज बज के ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण 24 परगना में दक्षिण कोलाटा को महेशतला से जोड़ने वाले दो लेन के इस फ्लाईओवर पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिक-अप वैन और ट्रक सहित, तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर नीचे सड़क पर गिर जाते हैं, जिससे साल में कई लोगों की जान चली जाती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नीचे बज बज ट्रंक रोड गड्ढों से भरी है और सड़क की इस हालत के कारण क्षेत्र के कारखानों से माल ले जाने वाले भारी वाहनों को फ्लाईओवर का रास्ता चुनना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं क्योंकि यह फ्लाईओवर केवल कारों जैसे छोटे वाहनों के लिए बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां