लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को धमकी देने वाला व्यक्ति बेंगलुरु से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 13:24 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे को कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी जयसिंह राजपूत को मुंबई अपराध शाखा की साइबर टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया और उसे मुंबई लाया गया। आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं।

अधिकारी ने बताया कि राजपूत ने आठ दिसंबर को मंत्री को कथित तौर पर फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोपी ने इसके बाद मंत्री को धमकी भरा संदेश भेजा। जांच के दौरान, साइबर पुलिस को पता चला कि फोन करने वाले का नंबर बेंगलुरू से था।

अधिकारी ने बताया कि एक टीम को बेंगलुरु भेजा गया, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का प्रशंसक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA: 1-1 से बराबर पर सीरीज?, पहले टी20 मैच खेलेंगे उपकप्तान शुभमन गिल

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म?, 2023 के बाद भारत ने जीता टॉस, रोहित शर्मा और शुभमन गिल से आगे निकले केएल राहुल

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित