लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सैलून चलाने वाले शख्स की हत्या, दोस्त पर आरोप

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:30 IST

Open in App

नोएडा, 15 सितंबर नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में सैलून चलाने वाले व्यक्ति की बीती रात को हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि साबिर (45) गांव में सैलून चलाता था। उसके बेटे समीर ने 12 सितंबर को अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिसरख थाने में दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात को साबिर का शव एक निर्माणाधीन सोसाइटी में मिला। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के बेटे ने अपने पिता के दोस्त विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि साबिर को उसका दोस्त विनोद निर्माणाधीन सोसाइटी की 20वीं मंजिल पर लेकर गया तथा वहां पर उसने सिर पर सरिये से वार कर उसकी हत्या की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो