लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री से अपनी किताब का विमोचन कराने वाले व्यक्ति ने जौहरी की पत्नी से 1.75 करोड़ रु ठगे

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:30 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 12 जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में अपनी किताब का विमोचन कराने वाले एक व्यक्ति को एक जौहरी की पत्नी से कथित तौर पर 1.75 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ऋषिकेश के डीएसपी दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने बताया कि महेंद्र रोड़े उर्फ ​​योगी प्रियव्रत अनिमेष ने साधु का वेश धारण कर महिला को ठगा था, जिसे रविवार देर रात लाल टप्पर क्षेत्र के नेचर विला के कॉटेज नंबर 21 से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ठग ने आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर आाधारित अपनी पुस्तक 'मानस मोती' का विमोचन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से नौ जुलाई को देहरादून के बीजापुर अतिथि गृह में करवाया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में किताब की एक प्रति पकड़े हुए धामी की एक तस्वीर भी मीडिया के साथ साझा की गई थी। तस्वीर में धामी को अनिमेष के साथ देखा जा सकता है।

डीएसपी ने कहा कि ठग को उसके खिलाफ ऋषिकेश के जाने-माने जौहरी हितेंद्र पंवार की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसने अनिमेष पर उसकी पत्नी से लगभग 1.75 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषणों की ठगी करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, जौहरी की पत्नी मानसिक रूप से बीमार है और धोखेबाज के जाल में फंस गई।

पुलिस ने बताया कि हाई-प्रोफाइल ठग को राजनेताओं सहित प्रभावशाली लोगों के साथ फोटो खिंचवाने और अपने संपर्कों को दिखाने के लिए फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट करने की आदत थी। साधु का वेश बनाकर वह उन लोगों को ढूंढता था, जिन्हें आसानी से फंसाया जा सकता है और उनके पैसे ठग लेता था।

उन्होंने बताया कि ठग को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि अनिमेष के खिलाफ हरियाणा के करनाल में कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी दो बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से ठगी गई नकदी और जेवर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव