लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुर में प्रेमिका से मिलने आए व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: December 19, 2021 12:12 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), 19 दिसंबर सुलतानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुआ बाग में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आए एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्याकर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में उक्त महिला के दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शनिवार रात अयोध्या जिले के मनगवां का रहने वाला यूनुस (40) अपनी प्रेमिका राजकुमारी यादव से मिलने जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हिंदुआ बाग में आया था। उन्‍होंने बताया कि इसकी जानकारी महिला के देवरों को हो गई और उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर यूनुस को घायल कर दिया जिसकी बाद में मौत हो गई।

यूनुस और राजकुमारी का पति रमाशंकर मुंबई में टैक्सी चलाते थे और इस बीच राजकुमारी से यूनुस को प्रेम हो गया था।

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों आरोपियों कृपाशंकर और शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतक यूनुस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?