असम के एक गांव में आदमी ने पत्नी, सास पर फेंका तेजाब

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:50 IST2021-12-13T21:50:39+5:302021-12-13T21:50:39+5:30

Man threw acid on wife, mother-in-law in a village in Assam | असम के एक गांव में आदमी ने पत्नी, सास पर फेंका तेजाब

असम के एक गांव में आदमी ने पत्नी, सास पर फेंका तेजाब

उत्तरी लखीमपुर (असम), 13 दिसंबर असम के लखीमपुर जिले में एक महिला और उसकी मां उस वक्त झुलस गई, जब कथित तौर पर महिला के पति ने ही ‘तेजाब’ से हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक बेदांता माधब राजखोवा के मुताबिक घटना रविवार रात उत्तरी लखीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के मायके में हुई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘महिला और उसका पति लंबे समय से घरेलू विवादों में लिप्त थे। घटना के समय, वह अपनी मां के साथ थी। पति उनके घर आया था, जब सभी सो रहे थे।

एसपी ने कहा, ‘‘महिला उसी बिस्तर पर सो रही थी जहां उसकी मां सोई थी और पति ने उन पर तेजाब डाल दिया। वह मौके से फरार हो गया।’’

उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं का लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। जोहिंग चौकी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान रेहेना बेगम (35) और उनकी मां मुरादा बेगम (62) तथा आरोपी की पहचान मोफिकुल इस्लाम के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man threw acid on wife, mother-in-law in a village in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे