लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में दूसरे समुदाय की महिला के साथ यात्रा करने पर पुरुष की पिटाई, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 सितंबर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में दूसरे समुदाय की महिला सहकर्मी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना आठ सितंबर की है कि और कुछ लोगों द्वारा (महिला के समुदाय के लोगों द्वारा) वीडियो सोशल मैसेजिंग ऐप पर साझा किया गया जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति से बहस करते और पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुरुष और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला, दोनों ऑउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं और नर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। घटना के समय वे दोपहिया वाहन पर सरकारी अस्पताल से अपने वेतन संबंधी सरकारी आदेश की प्रति लेने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया, हालांकि, एक विशेष समुदाय के छह लोगों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और उनकी समुदाय की महिला के साथ यात्रा करने पर आपत्ति जताते हुए पुरुष की पिटाई कर दी। उन्होंने महिला को भी अपमानित किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पुरुष को अपने साथ नजदीक की बस्ती में ले गए लेकिन महिला द्वारा भाई को फोन करने और भाई की आरोपियों से हुई बातचीत के बाद पुरुष को जाने दिया गया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ घटना के लिए जिम्मेदार छह लोगों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो फरार चल रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र 25 से 30 साल के बीच है और 11 सितंबर को चोट पहुंचाने, अपहरण, अवैध रूप से बंधक बनाने, महिला की गरिमा को भंग करने सहित भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू