उगाही देने से मना करने पर व्यक्ति को मारी गोली

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:45 IST2021-07-07T21:45:44+5:302021-07-07T21:45:44+5:30

Man shot for refusing to collect | उगाही देने से मना करने पर व्यक्ति को मारी गोली

उगाही देने से मना करने पर व्यक्ति को मारी गोली

बुलंदशहर (उप्र), सात जुलाई बुलंदशहर जिले में कथित तौर पर उगाही देने से मना करने पर एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना सामने आई है। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना खुर्जा सिटी में मंगलवार रात में हुई। पुलिस ने बताया कि ख्वेशज्ञान इलाके में एहसान (48) अपने रिश्तेदार के साथ भोजन कर रहा था तभी कुछ लोगों ने उस पर गोली चला दी। पीड़ित को तीन गोली लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार एहसान की बेटी ने बताया कि फ़ोन पर कुछ लोगों ने उनके पिता को धमकी दी थी। आरोपी उनसे उगाही की मांग कर रहा था। पीड़ित की पत्नी ने चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man shot for refusing to collect

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे