नोएडा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:40 IST2021-06-12T12:40:58+5:302021-06-12T12:40:58+5:30

Man shot dead in Noida, accused absconding | नोएडा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

नोएडा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

नोएडा, 12 जून थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में एक आरोपी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चन्दर ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के आकलपुर गांव में रहने वाले कर्मवीर का उसी गांव के अजय से 25 दिन पूर्व विवाद हुआ था। बाद में आपसी सुलह के बाद मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन शुक्रवार देर रात को अजय कार से कर्मवीर के घर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। कर्मवीर के भाइयों ने जब उसका पीछा किया तो उसने उन पर भी गोली चलायी। गंभीर हालत में घायल कर्मवीर को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत मृतक के भाई सतबीर ने अजय तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man shot dead in Noida, accused absconding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे