लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अदालत में पेशी से पहले शख्स को गोली लगी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:20 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 में बुधवार सुबह एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना सामने आई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ उसकी सौतेली बेटियों ने छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके लिए उसे आज बुधवार को अदालत में पेश होना था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि घायल शिव कुमार को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शिवकुमार ने हिंदू होते हुए अपना नाम साबिर रखकर नजमा नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। नजमा की पहले पति से दो बेटियां हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चल कि शिव कुमार के खिलाफ खोड़ा थाने में अपनी नाबालिग सौतेली बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शिवकुमार ने अपने साथियों के संग मिलकर खुद के ऊपर गोली चलवाई, तथा पिछले मुकदमे में समझौते के उद्देश्य से अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना चाह रहा है।

सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि शिव कुमार ऑटो चालक है और वह कल से अपने साथ देसी तमंचा लेकर घूम रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग