लाइव न्यूज़ :

बीच सड़क पर व्यक्ति ने पत्नी को आग लगाई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:53 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ अगस्त ओड़िशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को कथित रूप से आग लगा दी ।

पुलिस ने बताया कि जिले में छत्तरपुर के साना अर्ज्यापल्ली में जी अर्रेम्मा दिहाड़ी श्रमिक के तौर पर जब काम पर जा रही थी तब उसके पति जी मुकुडू ने कथित रूप से उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। पुलिस के अनुसार महिला करीब 50 फीसद जल गयी और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुकुडू अपनी पत्नी की हत्या करने की मंशा से अपने घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर उसके आने का इंतजार कर रहा था। उससे किसी बात पर विवाद होने पर उसकी पत्नी उसी गांव में पिछले कुछ समय से अपने पिता के घर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सटीक वजह सघन जांच के बाद ही सामने आयेगी लेकिन प्राथमिक जांच से सामने आया है कि पारिवारिक विवाद इस घटना का कारण था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी पत्नी को ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दंपति के तीन बच्चे हैं।

छतरपुर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी गौतम किसान ने कहा, ‘‘हमने पहले ही अस्पताल में महिला का बयान दर्ज कर लिया है। अब हमारी प्राथमिकता महिला की जान बचाना है। हम विस्तृत जांच शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह