लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में व्यक्ति ने पत्नी, बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:01 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), पांच जुलाई उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे में एक व्यक्ति ने रविवार की रात अपनी पत्नी और बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौत हो गयी है जबकि बेटी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

जाफरगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ललौली कस्बे में रविवार रात करीब दो बजे फूलचन्द्र ने अपनी पत्नी सुशीला (60) और बेटी गुड्डन (35) के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गयीं। घटना के समय मां-बेटी एक साथ सो रही थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान सुशीला की मौत हो गयी और उसकी बेटी गुड्डन का अभी इलाज चल रहा है।

सीओ ने बताया कि छोटी बेटी की शादी में कुछ रिश्तेदारों के शामिल होने को लेकर उनके बीच कुछ विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर फूलचन्द्र ने इस घटना को अंजाम दिया।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी फूलचन्द्र फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे